HomeMarqueeदुष्कर्म के आरोपी ने हिरासत में हैडकांस्टेबल से पिस्टल छीनकर चलाई गोली,पुलिस...

दुष्कर्म के आरोपी ने हिरासत में हैडकांस्टेबल से पिस्टल छीनकर चलाई गोली,पुलिस ने दबोचा

दिल्ली से सटे गाजियाबाद ट्रोनिका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस हेड कांस्टेबल से पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके ऊपर फायरिंग की,जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कांस्टेबल से छीनी हुई 9 एमएम की सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है।

एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बुधवार को बताया कि थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कई दिन से फरार चल रहे दुष्कर्म के मामले के आरोपी अरूण कुमार निवासी पूजा कालोनी मुसाहिद प्रोपर्टी डीलर के पास से गिरफ्तार किया था। लेकिन अचानक आरोपी की तबियत खराब हो गयी। जिसके बाद पुलिस टीम उसे मेडिकल के लिये अस्पताल ले जा रही थी कि अचानक मोटरसाइकिल फिसल गई। जिससे आरोपी ने फायदा उठाते हुए हेड कांस्टेबल आर्यन चौधरी से सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पुलिस ने जब उसको घेर लिया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी उस पर फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular