Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिना परमिट के अवैध खनिज का परिवहन कर रहे वाहन सहित अभियुक्त...

बिना परमिट के अवैध खनिज का परिवहन कर रहे वाहन सहित अभियुक्त गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

चोपन/सोनभद्र)- डा० यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2024 धारा-3/57/72 उ०प्र० उप खनिज परिहार नियमावली 1963 व धारा- 4/21 खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम व धारा 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व धारा 379, 411 भादवि में वांछित अभियुक्त वाहन चालक इम्तियाज अली उर्फ मंगरू पुत्र वाहिद अली निवासी निहालापुर थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को मंगलवार को समय करीब 12.05 बजे करगरा मोड़ मारकुण्डी से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया वहीं वाहन को सीज कर दिया गया। अभियोग का विवरण 1.मु0अ0सं0-62/2024 धारा-3/57/72 उ0प्र0 उप खनिज परिहार नियमावली 1963 व धारा- 4/21 खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम व धारा – 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व धारा- 379, 411 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र
वांछित अभियुक्त गण का विवरण 1. वाहन संख्या UP 64T6111 की वाहन स्वामिनी मीना देवी पत्नी स्व० विन्ध्याचल यादव निवासी मीनाबाजार
मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र 2. अतुल मिश्रा पुत्र अज्ञात निवासी उरमौरा राबर्ट्सगंज सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक ,उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा , का० अजीत कुमार यादव चौकी गुरमा , का0 सत्यम सरोज चौकी गुरमा थाना चोपन सोनभद्र सामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular