Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeमान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने अष्टमी पर कराया फलाहार

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने अष्टमी पर कराया फलाहार

वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मानपूर्वक सत्कार

शारदीय नवरात्र की पावन अष्टमी के अवसर पर गोरखपुर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने सोमवार को फलाहार का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सूचना विभाग के संकुल भवन स्थित वातानुकूलित हाल में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में शुभचिंतक, वरिष्ठजन और पत्रकार मौजूद रहे।

फलाहार कार्यक्रम में समिति की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही और उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर आने वाले अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान अतिथियों को ससम्मान फलाहार कराकर नवरात्र की मंगलकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और आत्मीय रहा।

अध्यक्ष अरविंद राय ने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति उपासना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रतीक है। इसी भाव से यह फलाहार आयोजन किया गया है ताकि समाज में एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश पहुंचे। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों का आभार जताया।

फलाहार में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठजनों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। समिति की कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों को व्यक्तिगत रूप से सत्कारपूर्वक फलाहार कराया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी मेल-जोल और आत्मीयता को बढ़ावा देते हैं।

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित यह फलाहार न केवल धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बना बल्कि पत्रकार समाज की एकजुटता और सक्रियता का भी परिचायक रहा। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular