आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलग्राम नगर इकाई द्वारा #राष्ट्रीय_युवा_दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में जिला सह संयोजक श्याम जी मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं मुख्य अतिथि अमित विश्वास जी एवं नगर पालिका परिषद बिलग्राम के अधिशासी अधिकारी श्री नीलाब शल्या जी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व जिला सह संयोजक सार्थक मिश्रा, प्रधानाचार्य अनुज यादव जी, तहसील सह संयोजक अरुण राठौर, नगर मंत्री ऋषभ अग्निहोत्री जी, सह मंत्री यस राठौर एवं उत्तम कुशवाहा, साथ ही अंकित गौतम, विनय गौतम सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं एबीवीपी के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।





