Friday, March 7, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurएबीएसए ने भटुरी उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण

एबीएसए ने भटुरी उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

मौदहा।हमीरपुर। 16 मई मौदहा विकास खण्ड के गाँव भटुरी में नवनिर्मित उच्च प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण आज खंड शिक्षा अधिकारी ने किया है।इस मौके पर सत्र 2022-23 के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया है।
भटुरी गाँव में कक्षा एक से आठ तक के लिए नवनिर्मित विद्यालय का लोकार्पण करते हुए एबीएसए ने विद्यालय निर्माण की गुणवत्ता को सराहते हुए यहाँ पर स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए एक एन्ड्रॉयड टीवी देने के लिए कहा है।इसके साथ ही उन्होंने सत्र 2022-23 के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया है।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि. दिनेश कुमार सविता, एस आर जी वरुण यादव,ए आर पी सुखदेव रंजन,एस एम सी अध्यक्ष मुरारी सहित संकुल भुलसी के समस्त अध्यापक व अन्य विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे हैं।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार , सहायक अध्यापक पंकज कुमार, विद्यासागर, श्याम सिंह, मयंक शुक्ला व अलका पाण्डेय ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया है।फोटो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular