Thursday, August 7, 2025
spot_img
HomeMarqueeबेरोजगारी व मंहगाई को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

 

अवधनामा संवाददाता

बांदा। शहर में रविवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। शहर के मुख्य मार्ग से पैदल यात्रा निकाली। आप के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता, माबलिचिंग के खिलाफ प्रदेश में आम आदमी ने पद यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया है। महंगाई चरम सीमा पर है, कोई सुनने वाला नहीं है।आगे बताया कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवा आत्महत्या कर रहा है। अपने कुछ मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, पर सरकार के पास उनके लिए कोई पैसा नहीं है। सरकारी खजाना खाली हो रहा है। आर्मी फोर्स की पेंशन के लिए सरकार बोल कि उनके पास पैसा नहीं है। इससे बुरे दिन शायद कभी नहीं आए। इस मौके पर आप नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular