Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeअवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

रविवार को पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बाइक का कागजात वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका गया।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान शिवांक प्रताप सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम वैश का पुरवा, मजरा नौगवां का निवासी है। उसकी मोटरसाइकिल संख्या UP 44 BV 2090 के कागजात भी नहीं मिले।

पुलिस ने अभियुक्त शिवांक प्रताप सिंह के खिलाफ मु0अ0सं0 16/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular