काफी देर बाद मामला शांत होने के बाद पुनः पुलिस ने टोकन वितरण कर यूरिया खाद का वितरण फिर से कराया शुरू
महोबा। साधन सहकारी समिति श्रीनगर में यूरिया खाद वितरण दौरान एक पुरानी दीवार गिर जाने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई, जबकि दीवार के पास खड़ी एक बाइक भी जद में आकर क्षति ग्रस्त हो गई। दीवार गिरते ही किसानों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। काफी देर बाद मामला शांत होने के बाद पुनः यूरिया खाद का वितरण शुरू किया गया।
सोमवार को साधन सहकारी समिति श्रीनगर में यूरिया खाद आने की सूचना मिलते ही किसानों की भीड़ सुबह से ही जमा हो गई। समिति सचिव सभी किसानों को लाइन से यूरिया खाद का वितरण कर करा रहे थे। लाइन लगे होने के कारण कुछ किसान इधर उधर अपनी बारी का इंतजार करने के लिए भी टलह रहे थे, तभी पास की एक दीवार अचानक से भरभरा कर गिर गई, जिसे पास बैठी सरजू (45) पत्नी अनंतराम निवासी भंडरा चपेट में आकर घायल हो गई। दीवार गिरते ही खाद लेने के लिए आए किसानों में अफरा तफरी मच गई और दीवार पास पहुंचकर घायल को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा उसका उपचार किया जा रहा है।
दीवार गिरने से कस्बे के ज्ञान सिंह की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा। हादसे के बाद पुलिस ने टोकन वितरण कर यूरिया खाद का वितरण फिर से शुरू कराया। साधन सहकारी संघ के सचिव राजकुमार सिंह ने बताया कि 500 बोरी खाद का वितरण किया जा रहा है और सभी को टोकन व्यवस्था के अनुसार खाद दी जा रही है, तभी पुरानी दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कर किसानों को लाइन पर खड़ा कर यूनिरया क वितरण शुरू किया गया।





