Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeशातिर बदमाश मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार

शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस टीम ने शातिर गौ तश्कर को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस में घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 0.315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस , एक मोबाइल तथा एक पीकअप बोलेरो मैक्स वाहन सहित 15 राशि गोवंश बरामद किया। पुलिस को यह कामयाबी मुखबिर की सूचना पर मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मैनपुर बाजार में घेराबन्दी करते हेतु गोवंशों से लदी पिकअप का पीछा किया।

तब बोलेरो में बैठे दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल अभियुक्त रोहन यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी ग्राम देवचन्दपुर थाना रामपुर मांझा जनपद गाज़ीपुर का निवासी है। पुलिस अभिरक्षा में उसको इलाज हेतु सीएचसी करण्डा गाजीपुर भेजा गया। उसे पर गैंगस्टर सहित आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी । मुठभेड़ व गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष करण्डा अशोक कुमार गुप्ता मय हमराह थाना करण्डा जनपद ग़ाज़ीपर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular