Thursday, August 28, 2025
spot_img
HomeMarqueeपूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाई की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा...

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाई की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए

तेरह जून को हुआ था राष्ट्र पति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सालिकराम मौर्य का निधन

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाई और राष्ट्र पति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक सालिकराम मौर्य के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुःख व्यक्त किया है। शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा और शांति पाठ में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

निर्वाण प्राप्त सालिकराम मौर्य, प्रतापगढ़ जिले में शिक्षक के पद पर तैनात रहे और लगभग चार दशक तक शिक्षा विभाग को अपनी सेवाएं दीं।अच्छे शिक्षक के रूप में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला था। 13जून को उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनकी स्मृति में शांति पाठ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शकुंतला भारती, अजपा के जिला अध्यक्ष राम केवल मौर्य, अरूण कुमार मौर्य, अजय मौर्य,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद मौर्य, पूर्व सांसद संघमित्रा, विधायक गुरु प्रसाद, पूर्व मंत्री महादेव जानकर आदि ने निर्वाण प्राप्त सालिकराम मौर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular