Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeरेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास में ट्रैक्टर फसने से जाम लगा

रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास में ट्रैक्टर फसने से जाम लगा

उरई (जालौन)।कालपी कस्बे में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास में आवागमन की व्यवस्था अच्छी नहीं चल रही है। शाम को सामान लदा एक ट्रैक्टर ट्राली अंडरपास के बीच में फंस गई फल स्वरुप सड़क से आवागमन प्रभावित हो गया।

विदित हो कि कालपी नगर के रेलवे स्टेशन के समीप मोहल्ला रामगंज में मोहल्ला तरीबोल्दा, कचहरी कंपाउंड, इंडस्ट्रियल एरिया, गुलौली आदि ग्रामों को आने जाने के लिए अंडरपास बना हुआ है। अंडरपास की ऊंचाई बहुत कम है। तथा ऊपर लोहे की रेलिंग भी लगी हुई है। जगह सकरी होने तथा ऊंचाई कम होने के कारण आए दिन वाहन फंस जाते हैं। शाम को कालपी बाजार से ट्रैक्टर ट्राली में दहेज का सामान लादकर ले जाते वक्त रेलवे अंडरपास में ट्रैक्टर फस गया।

इस वजह से ट्राली में लगी एक लोहे की अलमारी गिरकर छतिग्रस्त हो गई। तथा ट्रैक्टर फस गया। ट्रैक्टर के फंसने की वजह से अंडरपास में आवागमन ठप हो गया। गाड़ियों के लाइन लग गई। काफी देर के बाद ट्रैक्टर अंडरपास की रास्ता से निकल सका। तब जाकर के आवागमन शुरू हो सकता। रेलवे क्रॉसिंग में जम के दौरान कई अधिवक्ता अपनी-अपनी गाड़ियों में फस गए। नागरिकों ने बताया कि इस अंडरपास में बार-बार जाम लगता रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular