टेंट व्यापारी ने खुद को मारी गोली, मौक़े पर मौत, जाँच मे जुटी पुलिस

0
5266

बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब टेंट और किराना व्यवसाय से जुड़े एक प्रतिष्ठित व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय जायसवाल (45 वर्ष) पुत्र राजेंद्र जायसवाल के रूप में हुई है। आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया है। पुलिस जाँच मे जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे घर के भीतर अचानक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। आवाज़ सुनते ही परिजन जब कमरे की और दौड़े तो संजय जायसवाल गंभीर अवस्था में मिले। उनके सिर से खून बह रहा था और पास में ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। परिजन उन्हें तत्काल लखनऊ रोड स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय जायसवाल शहर के जाने-माने व्यवसायी थे।

वे जायसवाल टेंट हाउस और खुशी किराना स्टोर के नाम से बड़े स्तर पर कारोबार करते थे। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर बीसी (कमेटी) का भी संचालन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नवंबर माह में उनके पुत्र ऐश्वर्य जायसवाल का विवाह हुआ था, जिसके बाद से वे आर्थिक दबाव में चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आर्थिक कारणों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here