Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से आवाम में गया मजबूत संदेश-...

अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से आवाम में गया मजबूत संदेश- पुनिया

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद मल्लिकार्जुन खडगे ने 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय क्षेत्र से दो बार चुनाव लड चुके पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाकर प्रदेश की आवाम को एक मजबूत संदेश दिया है। श्री राय की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस मजबूती के साथ 2024 में लोकसभा चुनाव लडकर पार्टी को नयी दिशा देकर प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहरायेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक जुझारू व्यक्तित्व के स्वामी अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे , श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी को बहुत-बहुत बधाई।
उक्त प्रतिक्रिया अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य पूर्व सांसद डा0 पीएल पुनिया ने पूर्व विधायक अजय राय को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुये व्यक्त की। उक्त अवसर पर मध्य जोन कांग्रेस अनुसचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने केन्द्रीय नेतृत्व एवं नवमनोनीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय को बधाई एवं भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालो में मुख्यरूप से नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रदेश कांग्रेस सदस्य/प्रवक्ता सरजू शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव अजय रावत, पिछडा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान कुरैशी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य रामानुज यादव, नगर अध्यक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, केसी श्रीवास्तव, कमल भल्ला, विशाल वर्मा, अखिलेश वर्मा, शब्बर रिजवी सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular