Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeहाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लाखों रुपये कीमत की गेंहू की फसल...

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लाखों रुपये कीमत की गेंहू की फसल जलकर राख

अग्निकांड की घटना से किसान के परिवार के सामने अब रोजी रोटी का पैदा हो गया संकट

महोबा। महोबकंठ के उमरई गांव में शनिवार को खेत से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से किसान की लाखों रुपये की गेंहू फसल जलकर राख हो गई। इससे किसान के परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा होने के आसार बढ़ गए हैं। दूसरों को अन्न खिलाने वाले अन्नदाता के सामने अब खुद रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। हालांकि दमकल विभाग की गाडी और ट्यूबवेल व पंपिंग सेट मशीन चलाकर आसपास के खेतों की फसल को बचा लिया गया है।

ग्राम उमरई निवासी विशाल मिश्रा उर्फ लखन महाराज ने 12 बीघा खेत में गेंहू की फसल बोई थी। शनिवार को दोपहर में अचानक हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गेंहू की पकी फसल पर गिरने से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के किसान आग बुझाने में जुट गए, लेकिन फसल सूखी होने के कारण आग ने उग्र रुप धारण कर लिया। विशाल मिश्रा के खेत के चारो तरफ लगी फसल को बचाने के लिए किसानों ने ट्यूबवेल और पंपिंग सेट मशीन चलाकर आग बुझाना शुरू किया। इसी बीच सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों की फसल को बचा लिया गया।

अग्निकांड की घटना से किसान के परिवार के सामने अब रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। पीडित किसान ने बताया कि फसल आने पर साल भर के लिए खानपान का इंतजाम कर लिया जाता था। शेष फसल को बेंचकर बच्चों की पढ़ाई व अन्य खर्चे चलाए जाते थे, लेकिन आग की इस घटना से सबकुछ बर्बाद हो गया। किसान ने बताया कि फसल जल जाने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह 27 मार्च को भी थाना पनवाड़ी क्षेत्र के सिमरिया गांव में मुन्नीलाल के खेत में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई थी, जिससे खेत में गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular