Rohtak Crime News रोहतक के महम में दो महीने के शिशु की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार मां प्रियंका ने बच्चे को पानी के ड्रम में डुबोकर मारा और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। प्रियंका झारखंड वापस जाना चाहती थी लेकिन पति के रोकने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महम के गांव अजायब में दो माह के जैविक का हत्यारा कोई ओर नहीं बल्कि खुद उसकी मां ही निकली। पुलिस के मुताबिक झारखंड की रहने वाली मां प्रियंका ने करीब डेढ़ साल पहले ही अजायब निवासी अमित के साथ शादी की थी।
अब प्रियंका अपने मायके झारखंड जाने की जिद कर रही थी। अमित ने कुछ समय तक रूकने के लिए कहा तो प्रियंका ने उसी रंजिश में पहले अपने बेटे को पानी के ड्रम में डूबो कर मारा। इसके बाद खुद ऑलआउट पीकर अपनी जान देने की कोशिश की।
पुलिस ने पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद मां प्रियंका से पूछताछ की तो पूरे मामला का राज उगल दिया। मां प्रियंका ने पुलिस से बचने के लिए तांत्रिक विद्या को ढोंग रचा था, ताकि वो पुलिस की पकड़ से बाहर रहे।
पानी के टब में डुबोकर की हत्या
बता दें कि गांव अजायब में 27 मई को दो महीने की जैविक की पानी के टब में डूबोकर हत्या कर दी गई थी। जबिक उसकी मां प्रियंका की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।
प्रियंका ने पुलिस को कहानी सुनाई थी कि एक महिला म़ुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में घुसी और उसे धक्का देकर उसके बेटे को टब में डूबोकर मार दिया। मगर प्रियंका को पीजीआई से छुट्टी मिलने पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी की रचियता प्रियंका खुद ही निकली।
खुद की जान देने के लिए निगली ऑलआउट
इस संबंध में महम थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि दो महीने की जैविक की हत्या उसकी मां ने पानी के टब में डूबोकर की थी। प्रियंका ने खुद की जान देने के लिए ऑलआउट पिया था।
प्रियंका मायका झारखंड में है। ससुराल पक्ष ने उसे अभी झारखंड जाने से रोका तो आरोपिता ने बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को प्रियंका को कोर्ट में पेश किया जाएगा।