Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhमण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गयी...

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित

पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करायें- मण्डलायुक्त

आजमगढ़l मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में मण्डलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल में संचालित अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुण्डा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाए। मण्डलायुक्त ने तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों एवं आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जाएं। उन्होने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करायें।

पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि विगत त्योहार- महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अम्बेडकर जयंती, हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, होमगार्ड भर्ती परीक्षा आदि को पुलिस एवं प्रशासन के समन्वय से पूरी संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराया गया है। इसी प्रकार आगामी त्योहारों एवं प्रस्तावित प्रतियोगी परीक्षाओं को भी सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कराते हुए सजा दिलाई गयी है। जनपद बलिया में हुई लूट की घटना में अपराधी को पकड़ा गया एवं लूट का सामान भी बरामद किया गया।

महिला अपराध के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया कि पास्को एक्ट में प्रभावी पैरवी कराते हुए दोषी को सजा दिलायी गयी है। उन्होने कहा कि ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर सुधारात्मक कार्यवाही की गयी है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आई है। बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अभियोजन अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular