Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homekhushinagarपडरौना क्षेत्र में बिछेगी सड़को की जाल- मनीष जायसवाल

पडरौना क्षेत्र में बिछेगी सड़को की जाल- मनीष जायसवाल

अवधनामा संवाददाता

क्षेत्र का विकास कराना मेरी प्राथमिकता है- विधायक

विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण मंत्री ने दो प्रमुख सड़कों को दी स्वीकृति

पडरौना, कुशीनगर। विधान सभा पडरौना में विकास कराना मेरी प्राथमिकता में है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में विकास को तरजीह दी जा रही है। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछ रही है।

उक्त बातें सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को क्षेत्र में मिले दो सड़को की सौगात के बाद योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मेरे प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने पडरौना विधानसभा की दो महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही अन्य संपर्क मार्गो में पडरौना विधानसभा की महत्वपूर्ण सड़कों में से पडरौना विधानसभा को जोड़ती है। उन्हें लोक निर्माण मंत्री ने स्वीकृति प्रदान किया है। इन सड़कों का स्वीकृति मिलने पर जनता में हर्ष है। यह पडरौना शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में से थी जिसे नगर वासियों ने सदर विधायक मनीष जयसवाल से मांग किया था। इसके बाद भाजपा विधायक ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र देकर प्रस्ताव की मांग किया था। सदर विधायक भाजपा मनीष जायसवाल मंटू के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिले सड़कों में पडरौना से कुबेरस्थान और तुर्कपट्टी मार्ग के आलावा पडरौना नगर के सुभाष चौक से शुगर फैक्ट्री तक के मार्ग की स्वीकृति प्राप्त हुई है। सदर विधायक भाजपा श्री जायसवाल ने बताया कि उक्त सड़कों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular