Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarआगामी पर्व को लेकर शान्त समिति की थाने में हुई बैठक

आगामी पर्व को लेकर शान्त समिति की थाने में हुई बैठक

हजपुरा, अंबेडकरनगर सम्मनपुर थाने में गुरुवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से त्योहारों एवं आयोजनों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांवों में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने और छोटी समस्याओं का आपसी सहमति से समाधान करने का आग्रह किया गया।

इस मौके पर संजय सिंह, रामकुमार सोनी, रामाज्ञा राजभर, राकेश जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular