Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeडी एम की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की बैठक का आयोजन किया...

डी एम की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की बैठक का आयोजन किया गया

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के अन्तर्गत ए आर कॉपरेटिव ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा जिला सहकारिता समिति के उद्देश्य को लेकर जानकारी प्रदान की गयी तथा उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सहकारिता से जुड़े विभिन्न विभाग समन्वय करते हुए चर्चा करें। उन्होंने बताया कि जनपद में सहकारिता के अन्तर्गत 67 ग्राम पंचायत में बी पैक्स का गठन किया जाना है जिनमें से 21 का गठन कर लिया गया है एवं अन्य के लिए कार्यवाही जारी है। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी माह की बैठक से पूर्व 67 बी पैक्स के गठन का लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।मत्स्य विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि 4 नयी सोसाइटी का गठन किया जाना है तथा पूर्व में तीन सोसाइटी का गठन किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सोसाइटी की संख्या को बढवाना सुनिश्चित करें। हैचरी को लेकर क्या कार्य किया जा रहा है उसको लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी।

दुग्ध विभाग के अन्तर्गत चल रहीं समितियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की गयी तथा एन आर एल एम से लिंकेज तथा एनआरएलएम की महिला सोसाइटी बनवाने के लिए भी संबंधित को निर्देशित किया। अधिक से अधिक समितियां के गठन को लेकर भी निर्देशित किया। डीएलआईएमसी की बैठक भी की गयी तथा 43 समितियों की बैलेंस शीट ऑडिट को लेकर भी चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, ए आर कॉपरेटिव ज्ञान प्रकाश सिंह, नाबार्ड जिला प्रबंधक विकास कंसल , मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद प्रेम सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular