Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeकल्कि देव तीर्थ सीमित एवं पर्यटन विभाग की बैठक का आयोजन किया...

कल्कि देव तीर्थ सीमित एवं पर्यटन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में सम्भल कल्कि देव तीर्थ समिति एवं पर्यटन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया।

नगर पालिका सम्भल के अन्तर्गत सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा स्थापना, 24 कोसीय परिक्रमा विजन प्लान, तीर्थ स्थलों के विकास हेतु आवश्यक भूमि क्रय करने, कुरुक्षेत्र तीर्थ आदि पर चर्चा की गयी। प्राचीन क्षेमनाथ तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ जी महाराज द्वारा 24 कोसीय परिक्रमा के अन्तर्गत क्षेमनाथ तीर्थ के पास स्थित बाईपास से परिक्रमा मार्ग के ऊंचा रखने के बिन्दु को रखा ताकि वर्षा आदि के समय परिक्रमा मार्ग पर जलभराव की स्थिति न रहे। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समिति के सदस्य संजय पोली ने प्राचीन तीर्थों के रखरखाव से संबंधित बिन्दु को रखा। बैठक में सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों तथा 19 महा कूपों एवं 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के विकास से संबंधित पीपीटी का अवलोकन भी किया गया। बैठक में करुक्षेत्र तीर्थ के पास पार्किंग से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, डिप्टी कलक्टर वंदना मिश्रा, डिप्टी कलक्टर सौरभ कुमार पाण्डेय एवं डिप्टी कलक्टर नीतू रानी तथा प्राचीन तीर्थ क्षेमनाथ के महंत बाल योगी दीनानाथ जी महाराज तथा अनंतपुरी महाराज जी अट्टा अतौरा, संजय पोली, अजय शर्मा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular