
अवधनामा संवाददाता
आजमगढ़। जिले के हिंदी समाचार पत्र के जितेंद्र मौर्य पर खाद एवं रसद विभाग द्वारा बीते कुछ दिनों पूर्व में 3 /7 की संगीन धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया आपको बता दें कि जितेंद्र मौर्य व ज्ञान शिखा टाइम्स के सदर संवादाता जितेंद्र राम मौर्य इन दोनों लोगों के ऊपर खाद एवं रसद विभाग मुकदमा पंजीकृत किया गया आपको बता दें कि खाद एवं रसद विभाग की कालाबाजारी की खबर अखबार में प्रकाशित होने के जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र मिश्रा द्वारा महाराजगंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया जिसकी सूचना मिलते ही विपणन निरीक्षक महाराजगंज के प्रभाव में आकर हम पत्रकार के ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी के विरोध में आज आजमगढ़ स्थित रुद्रपुर ज्ञान शिखा टाइम्स कार्यालय से भारी संख्या में पत्रकारों का हुजूम जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज के संबोधन में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया गया।





