Monday, May 13, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमर्दन सिंह जू देव के जन्मोत्सव पर निकलेंगी विशाल शोभायात्रा

मर्दन सिंह जू देव के जन्मोत्सव पर निकलेंगी विशाल शोभायात्रा

अवधनामा संवाददाता

अजीत सिंह पवार ब्लॉक अध्यक्ष एवं रामप्रताप सिंह बुन्देला युवाध्यक्ष निर्वाचित

ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र सिंह परमार की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार में चुनाव प्रभारी गोपाल सिंह चौहान गुडडे राजा बार एवं यशपाल सिंह परिहार की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। सदस्यता के अनुसार सभी पदों पर चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। सर्वसम्मति से संरक्षक शेर सिंह पवार, अध्यक्ष अजीत सिंह पंवार बिरधा एवं महामंत्री सत्यपाल सिंह परमार सतरवास सर्व सम्मति से चुने गए। इसके बाद युवा ब्लॉक कार्यकरणी का चुनाव हुआ। जिसमें रामप्रताप सिंह बुन्देला अध्यक्ष एवं जितेन्द्र सिंह पवार महामंत्री सर्व सम्मति से चुने गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि बायलॉज के अनुसार जो लगातार 3 बैठकों में प्रतिभाग नही करेगा। उसको कार्यवाही कर हटाया जाएगा। सभी मर्यादा में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करे। सभी का माल्यार्पण कर एवम मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी समय मे ब्लॉक कार्यकरणी का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद सभी ब्लॉक की कार्यकरणी को एक साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा जाएगा। कार्यक्रम में महाराज मर्दन सिंह जयंती के जलूस शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने हेतु ब्लॉक बार जिम्मेदारी सौपी गयी। शोभायात्रा अपरान्ह 12 बजे बंदा के पूछा फोरलेन से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार इलाइट चौराहा होते हुए बंशीपुरा पर समाप्त होगी। जहां पर दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चुनाव प्रभारी गोपाल सिंह चौहान, यशपाल सिंह परिहार, धर्मेन्द्र सिंह परमार, महामंत्री भगवत सिंह बैस, युवा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह परिहार, जितेन्द्र सिंह बुंदेला, टीटू राजा, प्रदीप सिंह बुन्देला, वीरू राजावत, सोनू राजा, अभिराज बुन्देला, प्रदीप ठाकुर, अजय सिंह पवार, जंडेल सिंह, शिवम राजा, रवि राजा, अनिल राजा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री भगवत सिह बैंस ने किया। अंत मे ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह पवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular