Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeगविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, शंकराचार्य ने हेमलता पटेल को सौंपी गौरक्षा...

गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, शंकराचार्य ने हेमलता पटेल को सौंपी गौरक्षा अभियान की अहम जिम्मेदारी

फतेहपुर। जनपद में बुधवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पावन ‘गविष्ठ यात्रा’ (गोरक्षा यात्रा) का भव्य और ऐतिहासिक आगमन हुआ। फतेहपुर के अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहुआ ब्लॉक के ग्राम सुजानपुर में यात्रा के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र “जय गोमाता” और सनातन धर्म के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान हेमलता पटेल, जो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी हैं, के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने शंकराचार्य महाराज का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान हेमलता पटेल ने अपने पति धर्मेंद्र कुमार के साथ शंकराचार्य महाराज को भगवान शिव की दिव्य प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुजानपुर बारातशाला परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंकराचार्य महाराज के दर्शन और आशीर्वचन प्राप्त करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य ने हेमलता पटेल पर विश्वास जताते हुए उन्हें संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में गौरक्षा मिशन को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इसके अंतर्गत सर्वसहयोग से गौधाम निर्माण, गौरक्षा संदेश का प्रसार तथा जन-जन तक संकल्प पहुंचाने का कार्य सौंपा गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गोमाता की रक्षा और संरक्षण प्रत्येक सनातनी का परम कर्तव्य है।

उनके आह्वान पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर गौरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अनुशासित और सफल संचालन के लिए संतों तथा क्षेत्रवासियों ने ग्राम प्रधान हेमलता पटेल की सराहना की। जनहित कार्यों के लिए भी शंकराचार्य ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी और नाश्ते की प्रसाद स्वरूप व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर गविष्ठ यात्रा के जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार, मोहित वर्मा, सत्यम, सुमन, रानी, मधु, शनी, संयोगिता, पिंकी, रेखा, सुधा, राजरानी, दाताराम, शिवम, मुकुल, उत्कर्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सुजानपुर में प्रवास के बाद दो दिवसीय गविष्ठ यात्रा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। यात्रा गाजीपुर, जागेश्वर मंदिर, सरकी, खागा और हुसैनगंज समेत विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए लोगों को गौरक्षा के प्रति जागरूक करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular