क्रासर: प्राचीन शिव मंदिर कटहरा पर श्री श्री महामृत्युंजय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
महराजगंज। सदर ब्लाक क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा सोमवार को निकाली गई। कलश यात्रा में रथ पर सवार भगवान शिव एवं मां पार्वती की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुआ और शिवपुर, कटहरा खास, आजाद नगर, कविलासपुर, शिवपुर, बागापार, लखनपुर, पिपरा, बेलवाकाजी, विजयपुर, बरगदवाराजा, केवलापुर खुर्द होते हुए चानकी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा में शामिल हजारों की संख्या में कन्याएं भगवान शिव का जयघोष करते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा का नेतृत्व मंदिर के पुजारी महंत बहरैची दास, संरक्षक मिथिलेश सिंह कर रहे थे।
यज्ञ समिति के संरक्षक मिथिलेश सिंह ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले रुद्र महायज्ञ का समापन 17 फरवरी को होगा। यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित अभ्यानंद पांडेय व प्रवचनकर्ता सतीश पांडेय हैं। दिन में रामलीला एवं प्रवचन तथा रात्रि में रामलीला का मंचन किया जाएगा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में बागापार कस्बे में समाजसेवी सोविंद राय, जितेंद्र यादव, छोटेलाल द्वारा फल वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन, ग्राम प्रधान रामबचन साहनी, दिग्विजय सिंह, जय सिंह, छोटई राय, बृजेश सिंह, प्रमोद चौहान, अनिलेश सिंह, ज्ञानप्रकाश चौहान, गोविंद चौधरी, मन्नू यादव, समीर अंसारी, पप्पू सिंह, चंद्रभान यादव, जितेंद्र यादव, कमालुद्दीन, महेंद्र साहनी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।





