सनशाइन स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।सुबह से ही विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कक्षाओं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुआ,जिसने पूरे वातावरण को भक्तिभाव और पवित्रता से भर दिया।इसके पश्चात प्रबंधन प्रमुख श्रीमती रुचि चतुर्वेदी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की याद दिलाई।उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है,बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का समापन तिरंगे की सलामी और राष्ट्र को समर्पित भावपूर्ण संकल्प के साथ हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर शिखर चतुर्वेदी ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल एक दिन का उत्सव नहीं,बल्कि यह हम सभी के जीवन का पथ-प्रदर्शक है।कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर अंजलि टंडन,स्टाफ सेक्रेटरी रस्मी वर्मा, डिसिप्लिन इंचार्ज अयान हबीब एवं संचालन शुमाइला अंसारी द्वारा सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





