बदायूँ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: जिले के सभी 15 विकास खंडों में लगेंगे रोजगार मेले, सीडीओ ने जारी किया शेड्यूल

0
55
              रिपोर्ट-एम शोएब
बदायूँ। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को गति देने के उद्देश्य से जनपद के सभी 15 विकास खंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्धारित तिथियों पर मेले आयोजित करने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
सीडीओ ने स्पष्ट किया है कि सभी रोजगार मेले संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित होंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा इनका लाभ उठा सकें।
किस ब्लॉक में कब लगेगा रोजगार मेला (पूरा शेड्यूल):
• नवंबर माह: 20 व 21 नवंबर को उसावां, 23 व 25 नवंबर को अम्बियापुर, 26 व 27 नवंबर को आसफपुर और 30 नवंबर व 01 दिसंबर को बिसौली में मेला लगेगा।
• दिसंबर (प्रथम पखवाड़ा): 02 व 03 दिसंबर को दहगवां, 04 व 05 दिसंबर को दातागंज, 07 व 08 दिसंबर को इस्लामनगर, 09 व 10 दिसंबर को जगत, 11 व 12 दिसंबर को म्याऊं और 14 व 16 दिसंबर को कादरचौक में आयोजन होगा।
• दिसंबर (द्वितीय पखवाड़ा): 17 व 18 दिसंबर को सहसवान, 19 व 21 दिसंबर को सालारपुर, 22 व 26 दिसंबर को उझानी, 28 व 29 दिसंबर को वजीरगंज तथा 30 व 31 दिसंबर 2026 को समरेर विकास खंड में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here