Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeडॉ सुल्तान शाकिर हाशमी के जन्मोत्सव पर सजेगी साहित्यकारों की महफिल

डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी के जन्मोत्सव पर सजेगी साहित्यकारों की महफिल

45वां राष्ट्रीय कलमवीर दिवस का आज होगा आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति अता-उर-रहमान मसूदी,अतिविशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह रहेंगे मौजूद

शहर की कई बड़ी हस्तियों का होगा सम्मान, बाढ़ आपदा में मानव सेवा के लिए टीम लखनऊ भी होगी सम्मानित

लखनऊ।वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी के जन्मोत्सव पर साहित्यकारों की महफिल हिंदी संस्थान में सजेगी।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति अता-उर-रहमान मसूदी,अतिविशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान हज़रतगंज में आयोजित है,जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. वी. जी. गोस्वामी पूर्व अधिष्ठाता विधि संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय करेंगे।कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. अम्मार रिज़वी,पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,डॉ. अनीस अंसारी, (आईएएस) पूर्व कुलपति-ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय,प्रोफेसर डॉ. उषा सिन्हा,पूर्व अध्यक्ष भाषा विज्ञान विभाग,प्रोफेसर डॉ. साबिरा हबीब, रूसी भाषा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमन्त तिवारी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति होंगे।

इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार कलमवीर-चक्र सम्मान-2025 से सम्मानित होंगे।वरिष्ठ साहित्यकार पद्माश्री विद्या बिन्दु सिंह, प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह, कुलपति, उत्तर प्रदेश मेडिकल साइंसेज़ विश्वविद्यालय, प्रोफेसर डॉ. मनुका खन्ना, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय, वरिष्ठ साहित्यकार श्री अवधेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार श्री अखिलेश मिश्र (आईएएस) अध्यक्ष राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, वरिष्ठ पत्रकार श्री शरत प्रधान, वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर जमाल नूसरत, वरिष्ठ साहित्यकार श्री सूर्य कुमार पाण्डेय दिया जा रहा है इसी के साथ कलमवीर-रत्न सम्मान-2025, वरिष्ठ पत्रकार श्री सिद्धार्थ कलहंस, वरिष्ठ साहित्यकार श्री त्रिवेणी प्रसाद दुबे ‘मनीष’, वरिष्ठ उर्दू शायर श्री मोहम्मद अली ‘साहिल’, शिक्षाविद् साहित्यकार डॉ अनूप अर्पण, उर्दू शायर श्री शाहबाज़ तालिब के साथ ही ग़ज़ल गायक श्री मीथिलेश लखनवी को “भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी सम्मान-2025, वरिष्ठ साहित्यकार श्री रवीन्द्र नाथ तिवारी को “डॉ. रंगनाथ मिश्र ‘सत्य’ स्मृति सम्मान-2025 के साथ ही पंजाब एवं हिमांचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की ऐतिहासिक मदद करने के लिए टीम लखनऊ को सम्मानित किया जाएगा।

समाज सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए अमन शांति समिति के साथ ही साथ प्रिन्ट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार श्री सैय्यद ग़ुलाम हुसैन व दंत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राधे श्याम यादव को भी सम्मानित किया जाएगा एवं विशेष रूप से समारोह में उपस्थित सभी कलमकार अतिथियों को कलमवीर सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी द्वारा लिखित ग़ज़लें ग़ज़ल गायक श्री मीथिलेश लखनवी की गायकी से होगा।संचालन डॉ. योगेश गुप्त, डॉ. सुधा मिश्रा द्वारा एवं स्वागत भाषण डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी के द्वारा होगा।समारोह नवसृजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था,मीडिया फाउंडेशन,अखिल भारतीय अगीत परिषद एवं अवध साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular