अमेठी में ईरान की मदद को उठे हाथ
ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका की खतरनाक भूमिका से जिले के मुसलमानो मे गहरी नाराजगी है। मुस्लिम परिवारों के लोग ईरान को भारत का पुराना मित्र मानते हैं और युद्ध पीड़ित ईरान वासियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। भनौली गांव में डोनेशन अभियान की मानवीय पहल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
भनौली शिया मुस्लिम बाहुल्य गांव है। यहां के लोगों ने युद्ध प्रभावित ईरान की मदद के लिए डोनेशन अभियान चलाया है। डोनेशन अभियान में लोग नकद पैसों के साथ जेवर भी दान कर रहे हैं। यह सहयोग राशि और जेवर नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास कार्यालय पहुंचाए जायेंगे। दूतावास के माध्यम से ईरान के युद्ध प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी।





