Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiमहसोनामऊ गाँव में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीण दहशत में – कोतवाल और...

महसोनामऊ गाँव में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीण दहशत में – कोतवाल और रेंजर पहुँचे मौके पर

हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र के महसोनामऊ गाँव में आज फिर मगरमच्छ देखे जाने से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह खेत और नदी किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद गाँव में डर का माहौल बन गया। लोग खासकर रात के समय अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

स्थिति की जानकारी मिलते ही कोतवाल अरविन्द कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने गाँव वालों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

इसी बीच सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर भी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। रेंजर ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहते हुए बच्चों को नदी के पास न जाने दें।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मगरमच्छ के दिखाई देने से उनके खेतों और पशुओं पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

गाँव में फिलहाल डर और दहशत का माहौल बना हुआ है लेकिन पुलिस व वन विभाग की मौजूदगी से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular