Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarपूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर शोक सभा आयोजित

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर शोक सभा आयोजित

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बिछड़े हैं इस अदा से कि रुत ही बदल गई, इक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर अपनी कर्मठता, समर्पण भाव तथा कार्य कुशलता के बल पर समाज में जो शोहरत विंध्याचल सिंह को हासिल हुई वह बहुत कम लोगों को नसीब होती है।

उक्त बातें महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुलहूपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख भियांव गौरव सिंह के पिता विंध्याचल सिंह के निधन पर आयोजित शोक सभा के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. श्रीमती सुमन सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि बतौर प्रबंधक उनके कार्यकाल में कॉलेज का चौमुखी विकास हुआ। नई विषयों की मान्यता के साथ ही पठन-पाठन का माहौल भी सुदृढ़ हुआ। कहा कि स्व.सिंह कॉलेज परिवार के साथ हर मोड़ पर अभिभावक की तरह  खड़े मिलते थे। उनकी कमी आज पूरे ‘स्टाफ’ को महसूस हो रही है। वरिष्ठ शिक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि उनके निधन से कॉलेज परिवार ही नहीं बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी दुःखी हैं। प्रवक्ता रवींद्र सिंह ने उनके निधन को कॉलेज परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उधर दूसरी तरफ दुलहूपुर स्थित  ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह के आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। अयोध्या से पूर्व सांसद लल्लू सिंह के पुत्र विकास सिंह,पूर्व छात्र नेता वीपी सिंह अनूप,पूर्व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व मंत्री बलराम यादव, राममूर्ति वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, रामप्रकाश यादव,डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ. रजनीश सिंह, डॉ.अंशुमान सिंह, विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, शिवनाथ त्रिपाठी बबलू समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular