मिठौरा(महराजगंज)। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा देउरवा निवासिनी रजवन्ती देवी ने सिंदुरिया पुलिस को दिये तहरीर मे बताया कि बीते दो फरवरी को मेरा बेटा राधेश्याम बलुहई से बाजार करके घर वापस आ रहा था। अभी वह रतनपुर मुण्डेरी के पास पहुचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही टैम्पो जोर से ठोकर मार दिया जिससे हमारा लडका वही गिर गया और वह गंम्मीर रुप से घायल हो गया लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस से जगदौर अस्पताल पहुचाया गया जहाँ गंम्भीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया वहां से भी रेफर कर दिया गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल मे चल रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई शुरु कर दी है।





