झटका मशीन से भट्टा मजदूर की हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

0
293

जलालपुर अम्बेडकरनगर कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के गौरा कमाल गांव में झटका मशीन से हुई भट्ठा मजदूर की मौत के मामलें दर्ज मुकदमे से सम्बंधित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद झटका मशीन,बैट्री व एक सोलर पैनल भी बरामद किया है। मंगलवार की रात गौरा कमाल निवासी आशाराम की उस समय मौत होगयी थी जब वह साइकिल से भट्टा पर जारहे थे और रास्ते में किसान द्वारा खेत के चारों तरफ तार बिछा कर झटका मशीन से करंट फैलाया गया था जिस की चपेट में आने से आशाराम की मौत होगयी थी।

मजदूर की मौत के बाद मृतक की पत्नी सुनीता ने किसान सतीराम पुत्र अभयराज व उस के पुत्र सर्वेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर थी। जिस क्रम में पुलिस ने आरोपी सतीराम निवासी गौरा कमाल को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पेठिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने एक झटका मशीन,एक बैट्री व एक अदद सोनल पैनल भी बरामद किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जब कि दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here