Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurदबंग ने युवती पर छोड़ा पालतू कुत्ता, पीड़िता ने लगाई न्याय की...

दबंग ने युवती पर छोड़ा पालतू कुत्ता, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

​बिंवार (हमीरपुर)। क्षेत्र में पालतू कुत्तों के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुमेरपुर कांड के अभी कुछ ही दिन बीते थे कि बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम चमरखन्ना में एक दबंग द्वारा युवती पर कुत्ता छोड़कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है।

​ग्राम निवासी दलित विधवा गोमती ने क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 4 फरवरी को उसकी पुत्री जूली खेत से लौट रही थी। गांव के ही बलवीर सिंह उर्फ राजू ने गाली-गलौज करते हुए अपना पालतू कुत्ता उस पर छोड़ दिया। कुत्ते के हमले में जूली बुरी तरह घायल हो गई।

शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने डंडे के बल पर कुत्ते को खदेड़कर युवती की जान बचाई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पूर्व में हत्या और दलित उत्पीड़न के मामलों में शामिल रहा है, जिसके डर से कोई गवाही नहीं देता। इस संबंध में थाना प्रभारी बिंवार का कहना है कि कुत्ता काटने की बात सामने आई है, अन्य आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular