Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeपिता की तेरहवीं में खून की होली, दबंगों ने पुत्र की चाकू...

पिता की तेरहवीं में खून की होली, दबंगों ने पुत्र की चाकू से गोदकर की हत्या, परिवार के पांच सदस्य घायल

परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायलो को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, एक ही हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी में लिए रेफर, पुलिस जांच में जुटी

महोबा। थाना अजनर के लेवा गांव में पिता की तेरहवीं के दिनपिता की तेरहवीं के दिन दबंगों ने दबंगों ने पुत्र को घेर लिया और मारपीट करने के बाद चाकू से हमलाकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य पांच लोगों पर भी दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक ही हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

लेवा गांव निवासी विकास (25) अपने पिता राम कृपाल की मौत के 13 दिन बाद सोमवार की देर शाम घर पर पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में सहयोग कर रहा था, तभी गांव के कुछ शराबी दबंग बाइकों में सवार होकर आए और कार्यक्रम दौरान हुड़दंग मचाने लगे। परिजनों ने शोर मचाने से मना किया, जिस पर दबंग चुपचाप वहां से चले गए। कुछ देर बाद विकास किसी काम से गांव के बाहर गया तभी तीन बाइकों में करीब आधा दर्जन दबंगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी, इसके बाद दबंगों ने चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर शराब सुन विकास के चाचा सुरजन सिंह (45) और चचेरे भाई अनिल (22), आकाश (23) प्रदीप व जीतू उसे बचाने पहुंचे तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने घायलों को उठाया और आनन फानन में वाहनों से जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया और शेष घायलों को वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही सीओ कुलपहाड़ रविकांत गौंड व सीओ सदर अरुण कुमार जिला अस्पताल पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सीओ के नेतृत्व में गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है और हमलवारों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं। सीओ कुलपहाड़ का कहना है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular