Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टॉफ की भारी कमी

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टॉफ की भारी कमी

अवधनामा संवाददाता

घोर अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय को तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जाये : बुविसे

ललितपुर। बु.वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय की चरामरा गई स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी तथा परिसर में फैली गन्दगी दूर करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सेना प्रमुख ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि ललितपुर के जिला चिकित्सालय को भले ही मेडिकल कालेज में रूपान्तरित कर दिया गया है परंतु यहां पर मेडिकल कॉलेज जैसी व्यवस्था कहीं भी नजर नहीं आ रही है। चारों तरफ गन्दगी का आलम है। उन्होंने कहा कि एक समय जो अस्पताल पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप 10 में था वह आज गन्दगी के मामले में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। पूरे अस्पताल परिसर में पान की पींकें, गोबर और आवारा जानवर नजर आ रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जनपद का जिला संयुक्त चिकित्सालय जो कि पूरे जिले की लाखों की आबादी को कवर करने के लिए है वह घोर असुविधा, लापरवाही और बदइंतजामी का सबब बन गया है। यहां पर चिकित्सा सुविधा के नाम केवल खानापूर्ति हो रही है। इतनी बड़ी आबादी की स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए एक भी कॉडियोलोजिस्ट मौजूद नहीं। ट्रामा सेन्टर की बिल्डिंग होने के बाबजूद आर्थोपेडिक सर्जन समेत ट्रामा सेन्टर के पैरामेडिकल स्टॉफ की बहुत कमी है। जनरल फिजीशियन, ऐन्डोक्रायोनोलोजिल्ट, नेफ्रोलोजिस्ट, जनरल सर्जन, न्यूरोलोजिल्ट, गायनकोलोजिस्ट, पीडिट्रीशियन, समेत पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। इसके अलावा डायलिसिस यूनिट, एमआरआई, बड़े आर्थोपेडिक ऑपरेशन के अभाव में लोग महानगरों में मारे मारे फिर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए जो जेनरिक दवा का कउन्टर खोला गया है वह केवल शोपीस बनकर रह गया है। उक्त काउन्टर पर दवाईयां उपलब्ध न होने के कारण गरीब जनता मंहगी दवाईयां खरीदने को मजबूर हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि शीध्र अतिशीध्र जिला चिकित्सालय को तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टॉफ से लैस किया जाये अन्यथा की स्थिति में बु.वि.सेना उग्र आन्दोलन छेडऩे के लिए बाध्य हो जायेगी। ज्ञापन देते समय राजेन्द्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, के.पी.सिंह, परवेज पठान, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, प्रदीप, मुन्ना त्यागी, विक्रम राजपूत, विनोद साहू, प्रदीप साहू, विक्की सोनी, बृजेन्द्र पारासर, नंदू साहू, मयूर रावत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular