Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeलायंस क्लब राबर्ट्सगंज नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित को मिली जिम्मेदारी

लायंस क्लब राबर्ट्सगंज नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित को मिली जिम्मेदारी

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 49वां पदग्रहण समारोह व 48वां चार्टर नाइट संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बलवीर सिंह बग्गा उप मंडलाध्यक्ष प्रथम, विशिष्ट अतिथि अर्पणधर दुबे उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय, पदारोहण अधिकारी वीरेंद्र गोयल, इंडक्शन अधिकारी निधि कुमार,की-नोट स्पीकर हरीश अग्रवाल,कैबिनेट कोषाध्यक्ष सजन अग्रवाल,मल्टीपूल पीआरओ सुधीर भल्ला,रीजन चेयरपर्सन अमित सेठ, निवर्तमान अध्यक्ष अजीत जायसवाल सहित लायंस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित जायसवाल को सब की उपस्थिति में शपथ दिलाया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष ने कहा कि लायंस क्लब को ऊंचाइयों में ले जाने के लिए सदस्यों के सहयोग से पूरा प्रयास करेंगे। मुख्य अतिथि बलवीर सिंह ने कहा मुझे बहुत प्रसन्नता हुई, कि लायंस क्लब का कार्यक्रम लायंस अपने भवन में कर रहा है। ऐसे बहुत ही कम क्लब है, जिनके अपने भवन हैं ,मेरी इच्छा है, कि प्रत्येक लायंस क्लब के पास छोटा या बड़ा अपना भवन होना चाहिए। मुझसे जो भी बन सकेगा, तन मन धन से मैं सहयोग करूंगा। सचिव विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,किशोरी सिंह, राधिका सिंह,परमेश जैन, घनश्यामदास सिंघल,निर्मला सिंघल, सुमन गुप्ता,संगम गुप्ता,सुनीता गुप्ता, कृष्ण सिंह,आशु सिंह,आभा जायसवाल, मुकेश जायसवाल, काजल जायसवाल,कल्पना केशरी,रमेश जायसवाल,परमजीत कौर,अभय सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दया सिंह व कार्यक्रम संयोजक पवन जैन,जयकुमार केशरी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। सचिव विमल अग्रवाल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular