Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeअब दोनों जनपदों का होम लोन राबर्ट्सगंज में उपलब्ध

अब दोनों जनपदों का होम लोन राबर्ट्सगंज में उपलब्ध

अवधनामा संवाददाता

राबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज डिपो मार्ग पर पीबीबी ब्रांच में हुआ उद्घाटन

मिर्जापुर सोनभद्र जनपद वासियों को राबर्ट्सगंज बैंक से मिलेगा अब होम लोन

सोनभद्र/ब्यूरो : राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो मार्ग स्थित एसबीआई पीबी बी ब्रांच में बीते सोमवार देर शाम को मिनी आर ए सी पी सी का मुख्य महाप्रबंधक शरद कुमार चांडक द्वारा नए ब्रांच का डिजिटल ओपनिंग किया गया l वही इस अवसर पर सोनभद्र अंचल के सहायक महाप्रबंधक शिरीष भारती द्वारा मौजूद अतिथियों का अभिवादन किया गया और बैंक के मुख्य बिंदुओं को बताते हुए विशेष निवेदन किया कि लोगों के बीच इन बिंदुओं को पहुंचाया जाए जिससे कि लोगों को बैंक से गृह ऋण की सुविधाओं का लाभ मिल सके वहीं राबर्ट्सगंज एसबीआई मुख्य प्रबंधक नितेश मिश्रा ने बताया कि इस शाखा को खुलने से अब मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज दोनों जिलों के होम लोन के ग्राहकों को अब सारी सुविधाओं एक छत के नीचे मिलेगी जिसको लेकर काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था वह रावटसगंज स्थित रोडवेज डिपो मार्ग पर एसबीआई शाखा पी बीबी मैं यह सारी सेवाएं उपलब्ध है ग्राहक पहुंचकर होम लोन जैसे सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करें अब ग्राहकों को इधर-उधर भटकने की नौबत नहीं एक ही छत के नीचे दोनों जनपदों के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिसके लिए कर्मचारी आज से ही सकरी पूर्वक कार्य करना शुरू कर दिए हैं आमजन की सेवा हमारी प्राथमिकता के तौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने के लिए हम तत्पर हैं इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक शिरीष भारती, मुख्य प्रबंधक आरएसीसी अजीत कुमार रावटसगंज,आरएसीसी रावटसगंज मुख्य प्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक मुख्यालय शाखा रावटसगंज नितेश मिश्रा ,प्रबंधक रामू निर्मल, प्रबंधक इंदु, सहायक मोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular