Monday, August 11, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurसत्य क्रांति पार्टी से जुड़े नये लोग, लोगों ने जताई खुशीयां

सत्य क्रांति पार्टी से जुड़े नये लोग, लोगों ने जताई खुशीयां

अवधनामा संवाददाता

गोरखपुर । 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सत्य क्रांति पार्टी कार्यालय स्थित गोरखपुर पादरी बाजार पर झंडा रोहण किया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दा सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ वहां मौजूद सभी लोगों का मुंह मीठा किया और स्वतंत्रता दिवस की ढेरो सारी बधाइयां दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी ने उनका स्वागत किया। सत्य क्रांति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दा सिंह चौहान ने कहा महंगाई चरम सीमा पर है। हर चीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जो जनता के लिए मुशीबत बनते जा रहे हैं। आपको सत्य क्रांति पार्टी के हाथों को मजबूत करना होगा ताकी पार्टी आप लोगों की आवाज बनकर एक नये क्रांति के रूप में नया परिवर्तन ला सके। इस दौरान वहां मौजूद राम मिलन चौहान, विजय कुमार, विनोद कुमार मौर्या, के साथ साथ आदी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। वहां मौजूद रीना कुमारी, संध्या वर्मा, श्वेता देवी, दीप चन्द्र राजभर, मंजू सिंह, रुपा देवी, मीना देवी, शिला मोर्या के साथ साथ पार्टी के कद्दावर नेता मो० शाहिद भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular