Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiताइक्वांडो अकैडमी के छात्रों ने निकाली रैली, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

ताइक्वांडो अकैडमी के छात्रों ने निकाली रैली, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आवास विकास ताइक्वांडो अकैडमी के छात्रों द्वारा एक रैली निकाली गई। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वंदे मातरम भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों ने सभी को आकर्षित किया और देश के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। रैली आवास विकास में ही स्थित सेंट्रल एकेडमी और जय हिंद कॉलेज के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस आवास विकास ताइक्वांडो अकैडमी में समाप्त हुई। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक और राष्ट्रीय पदक विजेता राकेश कुमार धानुक की देखरेख में रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि बड़े संघर्ष और बलिदान के बाद हमे आजादी मिली है। इसको अक्षुण्ण बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। आजादी का पूरा आदर करते हुए सभ्य शिक्षित राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनना होगा। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular