Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaस्वतंत्रता दिवस को लेकर जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी पप्पू यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया । कैंट स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी व एस चेक की ओर से संयुक्त चेकिंग की गई। टीम ने सरकुलेटिंग एरिया, पार्किंग, पार्सल घर, प्लेटफार्म पर चेकिंग की इस दौरान बिना पार्किंग के खड़े दोपहिया वाहनों का चालान भी किया गया। जीआरपी प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ व चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लगने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। चेकिंग अभियान में जीआरपी टीम एस चेक टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular