Homekhushinagarफंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज उत्पीड़न का आरोप

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज उत्पीड़न का आरोप

अवधनामा संवाददाता

कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग के टोला अमहाड़ाण डांगी का मामला

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़या बुजुर्ग टोला अमहाड़ाण डांगी में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त सूचना के मुताबिक रागिनी पुत्री फेकू यादव उम्र 27 वर्ष ग्राम परसौनी पोस्ट धरमपुर थाना हाटा की शादी 4 वर्ष पूर्व राजन यादव पुत्र रुदल यादव ग्राम बढ़या बुजुर्ग टोला अमहाड़ाण डांगी थाना हाटा के साथ हुई थी। सुबह महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पीआरवी 100 नंबर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों द्वारा महिला के द्वारा आत्महत्या की बात बताई जा रही है। जबकि मृतका के पिता ने कोतवाली हाटा में तहरीर देकर बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular