Sunday, May 24, 2026
spot_img
Homekhushinagarशौच करने गया युवक का पैर फिसलने से गंडक नदी में डूबा

शौच करने गया युवक का पैर फिसलने से गंडक नदी में डूबा

अवधनामा संवाददाता

तरया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान का मामल

तमकुहीराज, कुशीनगर। तरया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान निवासी एक 19 वर्षीय युवक गंडक नदी किनारे शौच करने के उपरांत नदी में पैर फिसल जाने के कारण डूब गया।

मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली दान निवासी मनीष सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह उम्र 20 जो रविवार की रात्रि लगभग 8 बजे डाले पर स्थित अपने चाचा की दुकान पर गया था वही बगल में बाहरी गंडक नदी के किनार शौच करने गया। काफी देर बाद तक जब वापस नहीं लौटा तो चाचा ने कुछ लोगों के साथ ढूंढने के लिए निकले तो देखा कि गंडक नदी किनारे उसकी चप्पल पड़ी हुई है पर उसका पता नहीं है जिसकी सूचना तरया सुजान पुलिस को दी पर काफी देर बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मौके पर नायब तहसीलदार सुनील सिंह, तरयासुजान एसएचओ अपने टीम के साथ पहुँच कर ग्रामीणों के सहयोग से युवक के खोजबीन में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular