Tuesday, May 5, 2026
spot_img
Homekhushinagarअवैध बालू खनन में लगी नाव को प्रशासन ने तोड़वाया, माफियाओं में...

अवैध बालू खनन में लगी नाव को प्रशासन ने तोड़वाया, माफियाओं में हड़कंप

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली वार्ड नंबर दस (फर्दहां घाट) पर अवैध बालू खनन में लगी एक नाव को नायब तहसीलदार हाटा व कप्तानगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से नाव को जेसीबी मशीन से तोड़वा जमींदोज करा दिया। प्रशासन के इस कार्यवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

गुरुवार को छोटी गंडक नदी के फर्दहां घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर उपजिलाधिकारी हाटा मिली जिसके निर्देश पर नायब तहसीलदार हाटा आशीष रंजन, क्षेत्रीय लेखपाल सरफराज खान मय राजस्व टीम के द्वारा स्थानीय पुलिस टीम नायब दारोगा शैलेष यादव के सहयोग से बालू से लदी नाव को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से रस्सी के माध्यम से नदी के मध्य से खींचकर घाट पर लाया गया जहां जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्यवाई से अवैध बालू खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुड़िला हरपुर, मठिया उर्फ अकटहां, फर्दहां, सुअरहां, रामकोला क्षेत्र के रगड़गंज, पुरैनी, बड़हरा लक्ष्मीपुर, सेमरी, जगन्नाथपुर व हाटा क्षेत्र के डुमरी सवांगीपट्टी, लालीपार, अथरहां, दुबौली आदि घाटों पर बैखौफ अवैध बालू खनन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular