Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaराष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए उद्योग एवं कर्मचारियों के हित में...

राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए उद्योग एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करता है भारतीय मजदूर संघ : जयप्रकाश सिंह

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या।।भारतीय मजदूर संघ अयोध्या द्वारा 69 वां स्थापना दिवस रविवार काे जिला पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।भामसं के जिला प्रचार मंत्री पुष्कर दत्त तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर एवं श्रमिक गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ का नया ध्वज भी बदला गया । मुख्य वक्ता विभाग प्रमुख जे पी सिंह ने कहा कि दत्तोपंथ ठेंगडी द्वारा 23 जुलाई 1955 को भोपाल में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई।मजदूर क्षेत्र में एक ऐसे श्रमिक संगठन का गठन करना जो मजदूरों का, मजदूरों द्वारा, मजदूरों के लिए सिद्धांत पर राष्ट्रहित !उद्योग हित!! व मजदूर हित !! के लिए कार्य करें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने कहा भारतीय मजदूर संघ ने अपनी स्थापना के समय तय सिद्धान्तों को आधार मानकर अपना संगठन खड़ा किया और किसी भी राजनैतिक दल से सम्बद्धता न रखते हुए स्वतंत्रत तथा स्वायत्त संगठन खड़ा किया। बाद में बीएमएस के सिद्धान्त को विश्वभर में मान्यता मिली।आरोग्य भारती के सह प्रांत आरोग्य भारती डॉक्टर उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा हमारा देश राष्ट्रमन्दिर है और हम सब मजदूर हैं कर्तव्यनिष्ठ श्रम ही हमारी साधना है सम्भवतः इसी भाव के साथ राष्ट्रमन्दिर के पुजारी दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में की। वसुधैव कुटुम्बकम के भाव से समस्त विश्व मानव एक हो इस संकल्प का सिद्ध रूप आज संघ के एल 20 देशों की अध्यक्षता के गौरव की साक्षी हमारी पीढ़ी बन रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,जिला सहमंत्री जे पी वी सीसी एन पांडे,जिला संगठन मंत्री रामप्रकाश शुभम जिला प्रचार मंत्री पुष्कर दत्त तिवारी, आरोग्य भारती प्रांत सह मंत्री डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular