Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeभ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल बनी डबल इंजन की सरकार: योगी

भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल बनी डबल इंजन की सरकार: योगी

माफिया एवं बहन-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए बीजेपी सरकार महाकाल

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ में जनसभा के दौरान गंगा की मुख्यधारा लाने की घोषणा के साथ ही शुकतीर्थ विकास परिषद का भी गठन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में आस्था और विरासत का सम्मान नहीं होता था। यात्रा निकालने पर लोग डरते थे, आज कांवड़ पर पुष्प वर्षा की जाती है। वहीं उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश की समृद्ध धरती, यहां के किसान और नौजवान की भी जमकर तारीफ की। साथ ही मुजफ्फरनगर के एक जिला एक उत्पाद में शामिल गुड़ की मिठास का खूब गुणगान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश का किसान परेशान रहता था खेतों पर लगाए इंजन चोरी हो जाते थे बिजली नहीं मिलती थी। इस कारण डर का माहौल रहता था व्यापारियों से वसूली होती थी। लोग पलायन के लिए मजबूर हो जाते थे। आज भाजपा की सरकार में किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि व्यापारी को परेशान कर सके बहन और बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर सके। आज रात में 12.00 बजे भी बहन बेटियां पूरी आजादी के साथ कहीं भी आ और जा सकती हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुंडे माफिया और बहन बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए यह सरकार महाकाल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से आह्वान भी किया कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। 100 साल पुराने वृक्षों का कटान ना करें और किसी को कटान ना करने दें बल्कि 100 वर्ष पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में स्थापित रखें।
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ को गंगा की मुख्य धारा की सौगात दी। 78 किलोमीटर का रास्ता तय कर भीमगोड़ा बैराज से गंगा की धारा धर्म नगरी में आएगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुकदेव आश्रम के हेलीपैड पर लैंड हुआ। मुख्यमंत्री ने अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा की। इसके बाद सुखदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से कुशल क्षेम पूछी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा ,” शुकतीर्थ में धर्म की भव्यता नजर आ रही है। चाहे शुकतीर्थ हो या मथुरा का मंदिर हो अथवा सोमनाथ मंदिर। वर्तमान में राम मंदिर का निर्माण अपने चरम पर है। 2014 से पहले की सरकारों को आस्था से कोई मतलब नहीं था। उत्तर प्रदेश में खासतौर से पश्चिम उत्तर प्रदेश में अराजकता अपने चरम पर थी। प्रदेश में पलायन कराने वाले आज खुद ही पलायन कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है।”
सीएम ने कहा,” मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया जाएगा। प्रदेश में 2017 से पहले बहन-बेटियां, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। किसान खेत में इंजन लगाता था और रात में जान का खतरा होता था। आज कोई कांवड़ यात्रा में परेशानी पैदा नहीं कर सकता। आज फूलों की वर्षा होती है। ”
सीएम योगी ने कहा कि अबसे पहले की सरकार को वोट खिसकने का खतरा था। आज की सरकार में ऐसा नहीं है। सीएम के साथ मंच पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल समेत साधु संत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular