Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeLucknowशून्य से शिखर की यात्रा जैसा रहा लालजी टंडन का जीवन

शून्य से शिखर की यात्रा जैसा रहा लालजी टंडन का जीवन

लखनऊ। पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की तीसरी पुण्य तिथि पर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक, सांसद और बिहार व मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के राज्यपाल रहे लालजी टंडन को जहां भी मौका मिला उन्होंने जाति धर्म समुदाय से ऊपर उठकर कार्य किया।
लालजी टंडन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया था। उनकी स्मृतियों को हम सब नमन करते हैं। उनकी यात्रा वास्तव में शून्य से शिखर की यात्रा रही। एक सामान्य कार्यकर्ता, पार्षद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद और बिहार व मध्य प्रदेश में राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपने अनुभव और योग्यता का परिचय देकर जो लाभ प्रदेश और उन सभी राज्यों को दिया वह उल्लेखनीय है और व्यवस्था के लिए एक उदाहरण भी है।
लखनऊ के साथ उनका एक आत्मीय संबंध था, जिसे यहां लोग आज भी स्मरण करते हैं। हर जाति, मत, मजहब के लोगों के साथ उनका संवाद और प्यार व सम्मान अद्भुत है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा, विधायक डा.नीरज बोरा के अलावा राजधानी सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरसरन लाल गुप्ता, सुधीर हलवासिया, पार्षद अनुराग मिश्रा व रणजीत सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीएम योगी ने कहा कि उनकी स्मृतियों को हम सब नमन करते हैं। उनकी यात्रा वास्तव में शून्य से शिखर की यात्रा रही। एक सामान्य कार्यकर्ता, पार्षद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद और बिहार व मध्य प्रदेश में राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपने अनुभव और योग्यता का परिचय देकर जो लाभ प्रदेश और उन सभी राज्यों को दिया वह उल्लेखनीय है और व्यवस्था के लिए एक उदाहरण भी है। लखनऊ के साथ उनका एक आत्मीय संबंध था, जिसे यहां लोग आज भी स्मरण करते हैं। हर जाति, मत, मजहब के लोगों के साथ उनका संवाद और प्यार व सम्मान अद्भुत है।
आज वो हमारे बीच में नहीं हैं। उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर प्रदेश शासन की ओर से उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस अवसर पर सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता भी सम्मिलित रहे।
पीएम मोदी के तूफान में उड़ जाएंगे विपक्षी- डा.दिनेश शर्मा
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी में विपक्षी उड़ जाएंगे। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्य कर रहा है। वह यही कहता है कि जहां कम हैं वहां हम हैं। उन्होंने मलिहाबाद से आए दिव्यांग नरेश रावत को आर्थिक मदद करके दिव्यांग विभाग से पेंशन दिलाने का आश्वश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular