अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने डॉ दिनेश कान्त पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया

0
201

अवधनामा संवाददाता

दिलीप राम त्रिपाठी को नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया

अयोध्या ।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सतीश पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में परिषद के उन्यन विकास हेतु विस्तृत चर्चा की गई। परिषद की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अर्थ समिति का गठन किया गया। गाँव पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारियों को बदलने का निर्णय लिया गया और दिनेश कान्त पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और दिलीप राम त्रिपाठी को उनके स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। परिषद ने दिलीप राम त्रिपाठी को निर्देशित किया है कि एक महीने के अन्दर प्रदेश के समस्त जनपद एवं समस्त विकास खण्डों का गठन करके शीर्ष नेतृत्व को अवगत करावें तथा साथ ही प्रदेश कमेटी का गठन कर प्रपत्र राष्ट्रीय नेतृत्व को उपलब्ध करावें साथ ही त्रिपाठी को यह भी निर्देशित किया गया है कि जनपद में 31 अगस्त को होने वाले उपाक्रम श्रावणी के कार्यक्रम को पूर्व की भाँति विधिवत सम्पन्न करावें तथा जनपदवार सदस्यता अभियान का कार्यक्रम जोर-शोर से चलाया जाय। साथ ही साथ विधि प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ तथा मीडिया सेल का गठन कर शीर्ष नेतृत्व को सूची उपलब्ध करावें । विधि प्रकोष्ठ जिला प्रभारी जनपद अयोध्या देव प्रकाश मिश्र एडवोकेट को बनाया गया है।
मनोनीत अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व प्रमाणिकता के साथ अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने लड़कियों की शादी समाज में बीमार लोगों का इलाज व समाज की समस्याओं को का निराकरण भी करा रही है। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ब्राह्मणों के आन मान सम्मान के लिए संकल्पबद्ध है।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय संरक्षक राम अनुज तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण शुक्ल, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश पाण्डेय, संजीव चतुर्वेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता जयप्रकाश तिवारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, गगन आचारी, क्षीरेश्वर दत्त मिश्र कोषाध्यक्ष, इन्द्रमणि मिश्र, काशीनाथ तिवारी, रमाकान्त तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, भावनी भीख पाण्डेय,डाॅ जयगुरूदेव शुक्ला, प्रियव्रत चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार द्विवेदी बंगाली द्विवेदी आदि राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here