HomeMarqueeदुद्धी नगर पंचायत के नवागत अधिशासी अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

दुद्धी नगर पंचायत के नवागत अधिशासी अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/दुद्धी दुद्धी नगर के नवागत अधिशासी अधिकारी रामसमुख ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में पद भार ग्रहण किया।नवागत अधिशासी अधिकारी के पद भार ग्रहण करने के उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं सभासदों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर में साफ सफाई सहित शुद्ध पेयजल मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता होगी इसके साथ विकास की रूपरेखा तैयार कर विभिन्न कार्य भी कराये जाएंगे।
इस मौके पर सभासद प्रेम नारायण उर्फ मोनू सिंह, निरंजन कुमार, सभासद प्रतिनिधि आंनद अग्रहरि नगर पंचायत के ठीकेदार कौशल जौहरी भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular