Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaलूट की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लूट की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

मिल्कीपुर -अयोध्या। इनायतनगर जनपद अयोध्या पुलिस ने लूट की घटना मे वांछित एक अभियुक्त को अवैध देसी तमंचा एवं लूट के सैमसंग टैबलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे
एक शातिर लुटेरे युवक निखिल विश्वकर्मा पुत्र सूर्यभान विश्वकर्मा निवासी ग्राम सरियांवा थाना पुराकलन्दर को 315 बोर के देशी तमंचा और कारतूस व सैमसंग टैबलेट के साथ थाना क्षेत्र की सीमा स्थित मड़हा नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध लूट के मुकदमे के अतिरिक्त आर्म्स एक्ट का एक और मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव एवं कांस्टेबल गम्भीर सिंह, सागर सिंह तथा संदीप सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular