Sunday, February 15, 2026
spot_img
Homekhushinagarखड्डा थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

खड्डा थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

अवधनामा संवाददाता

शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का त्यौहार संपन्न कराने का दिया निर्देश

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल मंगलवार को खड्डा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात निम्न निर्देश जारी किया। एसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देश दिया गया।

जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन कर शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन कर समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने व स्वयं प्रभारी निरीक्षक को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया गया। और महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण/निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। तथा आईजीआरएस के मध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों व बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई लावारिश वाहन माल की नीलामी सूची बनाने, आगामी त्यौहारों बकरीद, श्रावण मास मे कांवड़ यात्रा आदि को शांन्ति एवं सकुशल संम्पन्न कराने के साथ पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक कार्य कराने तथा थाना परिसर व कार्यालय की साफ-सफाई कर उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular